Wednesday, May 27, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update : शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 117 अंक...

Stock Market Update : शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 117 अंक चढ़ा,Nifty 24,800 के पार, जानें किन शेयर में रही तेजी

मुंबई, उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 116.94 अंक चढ़कर 81,572.34 अंक पर पहुंच गया.एनएसई निफ्टी 33.75 अंक की बढ़त के साथ 24,891.05 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट आई.

एशियाई और यूरोपीय बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा.अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,598.64 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image