Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत , Sensex 312 अंक...

Stock Market Update: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत , Sensex 312 अंक चढ़ा, Nifty 24,900 के पार, इन शेयरों में जबरदस्त उछाल

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 312.33 अंक चढ़कर 81,398.54 अंक पर और एनएसई निफ्टी 94.15 अंक चढ़कर 24,917.30 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर रहे लाभ में

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में आई गिरावट

आईटीसी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट आई.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की-225 नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,944.48 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image