Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex, निफ्टी अपने नए...

Stock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex, निफ्टी अपने नए ऑलटाइम हाई पर, इन शेयर में बंपर उछाल

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में जारी तेजी, एशियाई बाजारों में मजबूत रुख और विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए. BSE का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 502.42 अंक उछलकर 82,637.03 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी 105.7 अंक की बढ़त के साथ 25,257.65 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा.

इन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

टाटा मोटर्स और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट आई.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में गुरुवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,259.56 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 2,690.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image