Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 412 अंक फिसला,...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 412 अंक फिसला, निफ्टी 24,418 पर, इन स्टॉक्स में रहा नुकसान

मुंबई, धातु शेयरों में भारी बिकवाली, कमजोर वैश्विक कारकों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट हुई. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 412.8 अंक गिरकर 80,877.16 पर आ गया. एनएसई निफ्टी 129.85 अंक गिरकर 24,418.85 पर कारोबार कर रहा था.

इन स्टॉक्स में गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट हुई.

इन स्टॉक्स में तेजी

दूसरी ओर भारती एयरटेल, नेस्ले, अडानी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत गिरकर 73.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार को आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,560.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image