Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update : शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 315 अंक...

Stock Market Update : शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 315 अंक गिरा, Nifty भी फिसला, जानें किन शेयर में रही सबसे ज्यादा तेजी ?

मुंबई, कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी पूंजी निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट दर्ज की गई.लगातार पांचवें सत्र में गिरावट जारी रही.

Sensex और Nifty का हाल

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 315.53 अंक गिरकर 74,187.37 अंक पर आ गया.एनएसई निफ्टी 102.60 अंक फिसलकर 22,602.10 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, JSW स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, नेस्ले इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई.

इन शेयर में रही सबसे अधिक तेजी

एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे.

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,841.84 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image