Sunday, May 17, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर बाजार की हरे निशान पर शुरुआत, Sensex 254...

Stock Market Update: शेयर बाजार की हरे निशान पर शुरुआत, Sensex 254 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त, जानें किन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

मुंबई, घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली के बीच पिछले 2 कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.5 अंक चढ़कर 77,945.45 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 86.25 अंक की बढ़त के साथ 23,645.30 अंक पर रहा. बीएसई बेंचमार्क में पिछले दो सत्र में 1,805.2 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट आई थी.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,502.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,145.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular