Friday, July 24, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, जानें...

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, जानें किन स्टॉक्स में फायदा और नुकसान

Stock Market Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, जबकि निफ्टी भी लाल निशान में कारोबार करता दिखा।

Stock Market Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 512.07 अंक टूटकर 75,869.38 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 153 अंक की गिरावट के साथ 23,713.60 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), इटर्नल, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई. इंटरग्लोब एविएशन के अप्रैल-जून तिमाही नतीजों के बाद उसका शेयर 2 प्रतिशत से अधिक टूट गया, जबकि आईटी कंपनी इन्फोसिस का शेयर भी 1 प्रतिशत से अधिक कमजोर रहा.

कुछ आईटी और फार्मा शेयरों को मिला सहारा

बाजार की व्यापक गिरावट के बीच एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सन फार्मा के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.

एशियाई बाजारों में भी दबाव

वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी का माहौल रहा.दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब 5.56 प्रतिशत गिर गया, जबकि जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.03 प्रतिशत बढ़कर 100.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. जानकारों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो इसका असर महंगाई, आयात बिल और कॉर्पोरेट मुनाफे पर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: छात्रों के साथ राष्ट्र के दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही मोदी सरकार: सोनिया गांधी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image