Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: जवाबी शुल्क पर अमेरिकी अदालत की रोक के बाद...

Stock Market Today: जवाबी शुल्क पर अमेरिकी अदालत की रोक के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, जानें किन शेयर में फायदा और नुकसान ?

Stock Market News: अमेरिका में ‘जवाबी शुल्क’ पर अदालत की रोक के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 320.70 अंक चढ़कर 81,633.02 पर और निफ्टी 81.15 अंक बढ़कर 24,833.60 पर बंद हुआ।

Share Market Update: स्थानीय शेयर बाजार में लगातार 2 दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को तेजी रही. अमेरिका में एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के ‘जवाबी शुल्क’ के फैसले पर रोक लगा दी है, जिससे वैश्विक बाजारों में उछाल आया. इससे स्थानीय शेयर बाजार भी चढ़ गया.

Sensex और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंक यानी 0.39 प्रतिशत चढ़कर 81,633.02 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 504.57 अंक चढ़कर 81,816.89 अंक तक पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 81.15 अंक या 0.33 प्रतिशत चढ़कर 24,833.60 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक 2.41 प्रतिशत चढ़ गया. इसके अलावा सन फार्मा, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर भी फायदे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

वहीं, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर नीचे आए.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे. यूरोपीय बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में थे. बुधवार को अमेरिकी बाजार नुकसान में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.42 प्रतिशत चढ़कर 65.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,667.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 239.31 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 73.75 अंक का नुकसान रहा था।

इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025: पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा में रहेगी कड़ी सुरक्षा, केंद्रीय पुलिस बलों की 580 कंपनियां होंगी तैनात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image