Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsJammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने की छापेमारी,...

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने की छापेमारी, आतंकी गतिविधियों के मामलों में विभिन्न स्थानों पर ली तलाशी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने शुक्रवार को आतंकी गतिविधियों की जांच के तहत बडगाम, पुलवामा, अवंतीपुरा, कुपवाड़ा, शोपियां और श्रीनगर में कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच में कुछ संदिग्धों द्वारा एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का पता चला है, जिसका उपयोग आतंकी और उनके पाकिस्तानी आकाओं द्वारा किया जाता है।

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी कश्मीर शाखा ने आतंकवादी गतिविधियों की जांच के तहत शुक्रवार को घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे. अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी बडगाम, पुलवामा, अवंतीपुरा, कुपवाड़ा, शोपियां और श्रीनगर जिलों में की गई.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को उस खास ‘एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्लीकेशन’ का इस्तेमाल करते हुए पाया गया जिसका इस्तेमाल आतंकवादी और सीमा पार मौजूद उनके आका करते हैं.

एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्लीकेशन क्या होता है ?

‘एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्लीकेशन’ एक ऐसा ऐप होता है जो संदेशों को एक विशेष कोड में बदल देता है ताकि कोई तीसरा व्यक्ति उन्हें न पढ़ सके. अधिकारियों ने कहा, ‘ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करने वाले इन लोगों के सीमा पार संदिग्ध संस्थाओं के संपर्क में होने का संदेह है.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image