Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभला, Sensex में...

Stock Market Update: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभला, Sensex में 64 अंक का उछाल, Nifty 25,070 के स्तर पर

मुंबई, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई हालांकि वे जल्द ही संभल गए और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 102.78 अंक गिरकर 81,682.78 अंक पर आ गया.एनएसई निफ्टी 34.85 अंक फिसलकर 25,017.50 अंक पर रहा.

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार

हालांकि, शुरुआती नुकसान की भरपाई करते हुए सेंसेक्स जल्द ही 64.07 अंक बढ़कर 81,846.33 अंक पर और निफ्टी 17.40 अंक की बढ़त के साथ 25,070.15 अंक पर कारोबार करने लगा.

इन कंपनियों के शेयर में आई गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई.

इन कंपनियों के शेयर में रहा मुनाफा

बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर मुनाफे में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,347.53 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image