Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, Sensex 254 अंक...

Stock Market Today: शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, Sensex 254 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,178 पर, जानें किन शेयर में मुनाफा

Stock Market News: शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 254.02 अंक बढ़कर 82,180.77 पर और निफ्टी 70.25 अंक चढ़कर 25,178.55 पर पहुंचा। यह लगातार पांचवां सत्र है जब बाजार में तेजी बनी रही।

Share Market Update: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. लगातार 5वें सत्र में बाजारों में तेजी कायम है. बीएसई सेंसेक्स 254.02 अंक चढ़कर 82,180.77 अंक पर और एनएसई निफ्टी 70.25 अंक की बढ़त के साथ 25,178.55 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और मारुति के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

पावर ग्रिड, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 फायदे में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में गिरावट रही. चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टियों के कारण बंद हैं. अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,440.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी आज मुंबई को देंगे कई सौगातें, नये एयरपोर्ट, मेट्रो लाइन का करेंगे उद्घाटन

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular