Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार फिर गिरावट के साथ खुला, Sensex 255...

Stock Market Today: शेयर बाजार फिर गिरावट के साथ खुला, Sensex 255 अंक फिसला, Nifty 26,100 के नीचे, इन स्टॉक्स में फायदा और नुकसान

Stock Market: विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी शुल्क बढ़ने की आशंका के बीच गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 255 अंक फिसलकर 84,705 और निफ्टी 26,100 से नीचे 26,074 पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, मारुति, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे।

Share Market Update: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी शुल्क बढ़ने को लेकर चिंताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 255.86 अंक टूटकर 84,705.28 अंक पर जबकि NSE Nifty 65.9 अंक फिसलकर 26,074.85 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के स्टॉक्स में फायदा और नुकसान ?

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, मारुति, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. हालांकि ICICI बैंक, अडानी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेजी रही.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.20 डॉलर प्रति बैरल रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,527.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,889.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: AUS vs ENG, Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, एशेज सीरीज पर 4-1 से जमाया कब्जा, जीत के साथ उस्मान ख्वाजा की विदाई

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular