Friday, November 6, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: 2026 के दूसरे दिन भी हरे निशान पर खुला...

Stock Market Today: 2026 के दूसरे दिन भी हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex, Nifty में तेजी रही

Stock Market Update: 2026 के दूसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। एशियन पेंट्स, मारुति, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे, जबकि आईटीसी, टाइटन, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट देखी गई।

Share market Update: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार शुरुआती कारोबारी में तेजी दर्ज की गई. BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 158.19 अंक चढ़कर 85,346.79 अंक पर और NSE Nifty 55.8 अंक की बढ़त के साथ 26,202.35 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

वहीं आईटीसी, टाइटन कंपनी, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार नव वर्ष की छुट्टी के कारण गुरुवार को बंद थे.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.13 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,268.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,525.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: Iran Protest: ईरान में आर्थिक संकट के विरोध में सड़कों पर उतरी आक्रोशित जनता, प्रदर्शनों में 7 लोगों की मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image