Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 327 अंक...

Stock Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 327 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,212 पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में तेजी आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 327.39 अंक चढ़कर 82,300.44 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 84.1 अंक की बढ़त के साथ 25,212.05 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में रहा मुनाफा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर फायदे में रहे. एचसीएल टेक्नोलॉजीज (एचसीएलटेक) के शेयर में सोमवार को 10.51 प्रतिशत की तेजी आई.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस और एनटीपीसी के शेयरों को नुकसान हुआ.भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में पांच प्रतिशत की गिरावट आई।

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,731.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,278.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular