Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 246 अंक...

Stock Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 246 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,310 पर, जानें किन शेयर में फायदा ?

Share Market Update: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर आशावाद और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 246.32 अंक चढ़कर 82,573.37 अंक पर और एनएसई निफ्टी 83 अंक की बढ़त के साथ 25,310.35 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ा. टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

मारुति, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान के निक्की 225 तथा हांगकांग के हैंग सेंग में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 240.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें: Venezuela Gold Mine Collapse: वेनेजुएला में मूसलाधार बारिश के कारण सोने की खदान ढही, 14 लोगों की मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image