Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: रेड जोन में खुला शेयर बाजार, Sensex में 138...

Stock Market Update: रेड जोन में खुला शेयर बाजार, Sensex में 138 अंकों की गिरावट, Nifty 24,683 के स्तर पर, इन शेयर में बंपर मुनाफा

मुंबई, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई.बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.58 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 80,664.28 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी की भी 4 दिन की तेजी थम गई और यह 15.20 अंक गिरकर 24,683.65 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रहा नुकसान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में रहा मुनाफा

लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और अदाणी पोर्ट्स के शेयर मुनाफे में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की-225 नुकसान में रहे.अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,457.96 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने मंगलवार को 2,252.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular