Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsIran Bus Accident: शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही...

Iran Bus Accident: शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 28 लोगों की मौत, 23 घायल

तेहरान, शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस मंगलवार देर रात मध्य ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.अधिकारियों ने इस हादसे में बस में सवार कम से कम 28 जायरीनों की मौत होने, जबकि 23 अन्य के घायल होने की बुधवार को जानकारी दी.

मध्य ईरान के यज्द प्रांत में हादसा

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘IRNA’ ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोहम्मद अली मालकजादेह के हवाले से बताया कि यह हादसा मंगलवार देर रात मध्य ईरान के यज्द प्रांत में हुआ.मालकजादेह के मुताबिक हादसे में 23 जायरीन घायल हो गए, जिनमें से 14 को गंभीर चोटें आई हैं.

हादसे के समय बस में 51 लोग थे सवार

उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 51 लोग सवार थे. जायरीन अरबईन के लिए इराक जा रहे थे, जो सातवीं शताब्दी में एक शिया पैगंबर की शहादत के 40वें दिन किया जाने वाला एक अनुष्ठान है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image