Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुला, Sensex 366 अंक...

Stock Market Today: शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुला, Sensex 366 अंक चढ़ा, Nifty 23,100 के पार, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स 366.49 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 76,204.85 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 80.60 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,105.25 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रहा लाभ

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, सन फार्मास्युटिकल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

जोमैटो, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत चढ़कर 79.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,920.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

इस खबर को भी पढ़ें: H-1B वीजा पर भारतीयों के लिए अच्छी खबर, डोनाल्ड ट्रंप ने एच 1बी वीजा को लेकर दिया बड़ा बयान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image