Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में रौनक लौटी, Sensex 567 अंक उछला,...

Stock Market Today: शेयर बाजार में रौनक लौटी, Sensex 567 अंक उछला, निफ्टी 23,150 पर, इन स्टॉक्स में बंपर तेजी

मुंबई। मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में तेजी आने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में रौनक लौट आई. सेंसेक्स करीब 567 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने एक बार 23,150 के स्तर को हासिल कर लिया.

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 566.63 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 76,404.99 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 624.77 अंक चढ़कर 76,463.13 के स्तर तक पहुंच गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 130.70 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 23,155.35 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 144.9 अंक बढ़कर 23,169.55 पर पहुंच गया था.

इन कंपनियों के शेयर में बढ़त

बुधवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य़ बाजारों में जापान का निक्की एवं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट में रहे. यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image