Saturday, May 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update : रिकॉर्ड हाई पर खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 80,300 के...

Share Market Update : रिकॉर्ड हाई पर खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 80,300 के पार,निफ्टी 24,400 के पार,जानें किन शेयर में रहा अधिक मुनाफा

नई दिल्ली, वैश्विक बाजारों में मजबूती और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए.बीएसई का 30 शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 388.84 अंक चढ़कर 80,375.64 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.निफ्टी भी 114.45 अंक की बढ़त के साथ 24,400.95 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा.

इन कंपनियों के शेयर रहे मुनाफे में

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में रहा नुकसान

एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन तथा भारती एयरटेल के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. गुरुवार को स्वतंत्र दिवस के मौके पर बाजार बंद रहेंगे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,483.63 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image