Monday, May 18, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट, Sensex...

Stock Market Update: शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट, Sensex 197 अंक टूटा, निफ्टी 24,310 पर, इन स्टॉक्स में मुनाफा

मुंबई, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद जल्द ही गिरावट आ गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 130.56 अंक चढ़कर 80,195.72 अंक पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी 36.9 अंक की बढ़त के साथ 24,436.30 अंक पर रहा. हालांकि, बिकवाली के दबाव ने जल्द ही दोनों सूचकांकों ने बढ़त खो दी. सेंसेक्स 197.47 अंक की गिरावट के साथ 79,875.03 अंक पर और निफ्टी 89.20 अंक फिसलकर 24,310.20 अंक पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक के शेयर में 15 प्रतिशत की गिरावट आई. कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही के शुद्ध लाभ में 40 प्रतिशत की गिरावट के बाद उसके शेयर को नुकसान हुआ है. एनटीपीसी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

आईटीसी के जुलाई-सितंबर तिमाही के शुद्ध लाभ में 1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की खबर के बाद उसके शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई. एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी मुनाफे में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार गुरवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवरा को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,062.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,620.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular