Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में 3 दिन बाद लौटी हरियाली, Sensex...

Stock Market Today: शेयर बाजार में 3 दिन बाद लौटी हरियाली, Sensex 410 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,800 के पार, इन शेयरों में फायदा और नुकसान

Stock Market News: शेयर बाजार में बुधवार को 3 दिन बाद रौनक लौटी। बीएसई सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर 81,596.63 पर , जबकि निफ्टी 130 अंक बढ़कर 24,813.45 पर पहुंच कर बंद हुआ। HDFC बैंक और ICICI बैंक में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला।

Share Market Update: शेयर बाजार में पिछले 3 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 410 अंक चढ़ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 130 अंक के लाभ में रहा. एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के बीच HDFC बैंक और ICICI बैंक में लिवाली से बाजार में तेजी आई.

Sensex और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 410.19 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 81,596.63 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 835.2 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.55 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 अंक पर बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, नेस्ले, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड और आईटीसी शामिल हैं.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत बढ़कर 66.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 10,016.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. सेंसेक्स मंगलवार को 872.98 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 261.55 अंक की गिरावट आई थी.

इसे भी पढ़ें: PM Modi कल आएंगे बीकानेर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें राजस्थान को क्या-क्या मिलेगा ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image