Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update : अमेरिका में मंदी की आशंका से शेयर बाजार...

Stock Market Update : अमेरिका में मंदी की आशंका से शेयर बाजार में कोहराम,सेंसेक्स,निफ्टी में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट,जानें ताजा अपडेट

मुंबई, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी की आशंकाओं के बीच वैश्विक बाजारों में बेहद कमजोर रुख के अनुरूप सोमवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. जापान के सूचकांक निक्की-225 में 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट से भी बाजार की धारणा पर बुरा असर पड़ा.

Sensex और निफ्टी में बड़ी गिरावट

दोपहर के कारोबार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 2,686.09 अंक या 3.31 प्रतिशत गिरकर 78,295.86 अंक पर आ गया.एनएसई निफ्टी 824 अंक या 3.33 प्रतिशत फिसलकर 23,893.70 अंक पर रहा.निवेशकों की संपत्ति 17.11 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,40,04,979.86 करोड़ रुपये रह गई.

इन कंपनियों के शेयर में रही गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर में 6 प्रतिशत की गिरावट आई.अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एसबीआई और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में भी गिरावट आई.

इन कंपनियों के शेयर रहे फायदे में

हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कास्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट भी भारी गिरावट में रहे.जापान का शेयर सूचकांक निक्की-225 सोमवार को भारी बिकवाली के कारण 12 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया.अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच यह गिरावट आई.सूचकांक निक्की 4,451.28 अंक गिरकर 31,458.42 अंक पर आ गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image