Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update : मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, सेंसेक्स...

Stock Market Update : मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट, सेंसेक्स 875 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 24,000 के पार, इन कंपनियों के शेयर रहे लाभ

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को पिछले 3 दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 875 अंक चढ़ गया.वहीं एनएसई निफ्टी फिर से 24,000 अंक के स्तर को पार कर गया.दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में तेजी तथा निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली से बाजार में मजबूती आई.

Sensex 875 अंक चढ़ा

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 874.94 अंक यानी 1.11 प्रतिशत उछलकर 79,468.01 अंक पर बंद हुआ.कारोबार के दौरान एक समय यह 1,046.13 अंक चढ़कर 79,639.20 अंक पर पहुंच गया था.

Nifty 24000 के पार बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 304.95 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,297.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 345.15 अंक उछलकर 24,337.70 अंक पर पहुंचा था.

इन कंपनियों के शेयर रहे लाभ में

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स और पावरग्रिड तीन-तीन प्रतिशत मजबूत हुए.इसके अलावा टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं.

इन कंपनियो के शेयर रहे नुकसान में

इसके उलट नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान युनिलीवर, टेक महिंद्रा और टाइटन शामिल हैं.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग उल्लेखनीय रूप से लाभ में रहे.यूरोप के प्रमुख बाजारो में तेजी रही। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा,”बैंक ऑफ जापान के डिप्टी गवर्नर के वित्तीय अस्थिरता के दौरान ब्याज दर नहीं बढ़ाने के फिर से आश्वासन के बाद वैश्विक बाजारों में उल्लेखनीय तेजी आई. घरेलू बाजार में चौतरफा लिवाली हुई.रियल्टी क्षेत्र में इंडेक्सशेन लाभ फिर से लागू किये जाने से जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image