Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex...

Stock Market Update: मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 91 अंक चढ़ा , Nifty 25,418 के स्तर पर, इन शेयर में रहा उतार चढ़ाव

मुंबई, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 90.88 अंक यानी 0.11 प्रतिशत चढ़कर 83,079.66 अंकों पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 163.63 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 83,152.41 पर पहुंच गया था. एनएसई निफ्टी 34.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 25,418.55 के स्तर पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में रहा फायदा

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में भारती एयरटेल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई.

इन कंपनियों के शेयर में रहा नुकसान

दूसरी ओर टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी और एशियन पेंट्स लाल निशान में बंद हुए.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ, जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ.चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बंद रहे. यूरोपीय बाजार कारोबार के दौरान सकारात्मक दायरे में थे.अमेरिकी बाजार सोमवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,634.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत घटकर 72.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image