Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update : भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार,सेंसेक्स...

Stock Market Update : भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार,सेंसेक्स में 885 अंक की बड़ी गिरावट,Nifty 293 अंक लुढ़का,जानें किन शेयर में रही बढ़त ?

नई दिल्ली, घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच सत्रों से जारी तेजी का दौर शुक्रवार को थम गया.वैश्विक स्तर पर बिकवाली के दबाव में बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए.बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 885.60 अंक यानी 1.08 प्रतिशत फिसलकर 80,981.95 अंक पर बंद हुआ.कारोबार के दौरान एक समय यह 998.64 अंक गिरकर 80,868.91 अंक तक आ गया था.

Nifty गिरावट के साथ बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 293.20 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 24,717.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 324.05 अंक फिसलकर 24,686.85 पर आ गया था.इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले 5 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया.इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार नए रिकॉर्ड स्तरों को हासिल किया.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

इन कंपनियों के शेयर में रही बढ़त

दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, सन फार्मास्यूटिकल्स, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुए.यूरोप के बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image