Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद, Sensex 528 अंक...

Stock Market Today: शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद, Sensex 528 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला, इन स्टॉक्स में नुकसान

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और प्रमुख मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 528 अंक लुढ़क गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 162 अंक के नुकसान में रहा.

गिरावट की ये रही वजह

कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया. निवेशक कंपनियों के तिमाही परिणाम को लेकर असमंजस में हैं, जिससे बिकवाली तेज हुई. इसके अलावा, चीन में बेहद कम मुद्रास्फीति का आंकड़ा खराब मांग का संकेत है.

सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 528.28 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,000 अंक के स्तर से नीचे 77,620.21 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 605.57 अंक तक टूट गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 162.45 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,526.50 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के स्टॉक्स में नुकसान

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, जोमैटो, लॉर्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं.

इन कंपनियों के स्टॉक्स में लाभ

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल शामिल हैं.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.
यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. अमेरिका में ज्यादातर बाजार बुधवार को बढ़त में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.05 डॉलर प्रति बैरल रहा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image