Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: नये साल के पहले दिन तेजी के साथ बंद...

Stock Market Today: नये साल के पहले दिन तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 368 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,700 के पार, इन स्टॉक्स में रहा लाभ

नए साल के पहले दिन स्थानीय शेयर बाजार में तेजी लौटी, और बीएसई सेंसेक्स 368 अंक बढ़कर 78,507.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 617.48 अंक तक उछल गया था। एनएसई का निफ्टी भी 98.10 अंक बढ़कर 23,742.90 अंक पर बंद हुआ। प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में नये साल के पहले दिन तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 368 अंक से अधिक बढ़कर बंद हुआ. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही. बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स में 2 दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और यह साल 2025 के पहले दिन 368.40 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 78,507.41 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 617.48 अंक तक उछल गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 98.10 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,742.90 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर रहे लाभ में

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा शामिल हैं.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार का हाल

एशिया और यूरोप के ज्यादातर बाजार नये साल के अवकाश की वजह से बंद रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.64 डॉलर प्रति बैरल रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,645.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 109.12 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली 0.10 अंक की गिरावट आई थी. बीते साल 2024 में सेंसेक्स 5,898.75 अंक यानी 8.16 प्रतिशत चढ़ा जबकि निफ्टी में 1,913.4 अंक यानी 8.80 प्रतिशत की तेजी रही.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular