Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 73...

Stock Market Update: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 73 अंक टूटा, Nifty 24,781 के स्तर पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती तेजी को बरकरार नहीं रख पाए और गिरावट के साथ बंद हुए.विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी के बीच कोटक महिंद्रा में तेज गिरावट से बाजार नुकसान में रहा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 73.48 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,151.27 अंक पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में यह 545 अंक चढ़ गया था लेकिन बाद में बिकवाली दबाव से नीचे आया और एक समय नीचे में 80,811.23 अंक तक आ गया. सूचकांक में ऊंचे और निचले स्तर के बीच 958.79 अंक की घट-बढ़ हुई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.95 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,781.10 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. इसका कारण यह है कि बैंक का तिमाही परिणाम निवेशकों की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक करीब तीन प्रतिशत चढ़ा. बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 17,825.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इससे बैंक के शेयर में तेजी रही. लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और टेक महिंद्रा शामिल हैं.

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.82 डॉलर प्रति बैरल रहा

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 5,485.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,214.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 218.14 अंक की तेजी रही थी जबकि एनएसई निफ्टी 104.20 अंक के लाभ में रहा था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image