Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, Sensex 318 अंक...

Stock Market Update: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, Sensex 318 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,591 पर, इन शेयरों में रहा लाभ

Stock Market News: शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ। Sensex 318 अंक चढ़कर 77,606 पर और Nifty 105 अंक बढ़कर 23,591 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की लिवाली और प्रमुख कंपनियों में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

Share Market Today: स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 318 अंक के लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी फिर से 23,500 अंक के स्तर को पार कर गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी तथा बजाज फाइनेंस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से तेजी को समर्थन मिला. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और औषधि कंपनियों के शेयरों में नरम रुख से शेयर बाजारों में तेजी सीमित रही.

Sensex और Nifty बढ़त के साथ बंद

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 317.93 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 77,606.43 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 458.96 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 105.10 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,591.95 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, जोमैटो, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन सबसे ज्यादा लाभ में रहीं.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

आयातित कारों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद टाटा मोटर्स में 5.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. इसके अलावा, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे. दोपहर के कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख था. अमेरिकी बाजारों में बुधवार को गिरावट रही थी. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.62 डॉलर प्रति बैरल रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,240.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 728.69 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 181.80 अंक की गिरावट आई थी.

इस खबर को भी पढ़ें: INDIA गठबंधन के नेताओं ने की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उठाया राहुल को बोलने का मौका नहीं मिलने का मुद्दा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image