Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update : लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार,सेंसेक्स 35...

Share Market Update : लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार,सेंसेक्स 35 अंक टूटा,Nifty में भी मामूली गिरावट,जानें शेयर मार्केट का ताजा हाल

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को मामूली गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 35 अंक टूटकर बंद हुआ. शेयरों के अधिक भाव को लेकर चिंता के बीच चुनिंदा बैंकों और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार मामूली नुकसान में रहा.कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांक.सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे लेकिन बाद में ये गिरावट के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ बंद

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 34.74 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,441.45 अंक पर बंद हुआ.कारोबार के दौरान एक समय यह 379.68 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 79,855.87 अंक तक चला गया था.

Nifty गिरावट के साथ बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,123.85 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 94.4 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 24,236.35 अंक तक चला गया था.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे.

ये शेयर रहे लाभ में

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील शामिल हैं.

एशिया के बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा.

यूरोपीय बाजारों का हाल

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा.अमेरिकी बाजार सोमवार को लाभ में रहे थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.17 डॉलर प्रति बैरल रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 426.03 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 443.46 अंक की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 79,476.19 अंक पर और एनएसई निफ्टी 131.35 अंक की बढ़त के साथ नये शिखर 24,141.95 अंक पर बंद हुआ था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image