Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: ग्रीन जोन में बंद हुआ शेयर बाजार , Sensex...

Stock Market Today: ग्रीन जोन में बंद हुआ शेयर बाजार , Sensex 295 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार, इन शेयरों में रही बंपर तेजी

Stock Market News: शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ बंद हुआ, जहां सेंसेक्स 295 अंक चढ़कर 80,796.84 और निफ्टी 114 अंक की बढ़त के साथ 24,461.15 पर बंद हुआ। विदेशी निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को समर्थन दिया।

Share market Update: विदेशी कोषों का निवेश जारी रहने और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज गिरावट आने के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स में 295 अंक और निफ्टी में 114 अंक की तेजी दर्ज की गई. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 294.85 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 80,796.84 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 547.04 अंक बढ़कर 81,049.03 अंक पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 114.45 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 24,461.15 अंक पर पहुंच गया.

अडानी पोर्ट्स के शेयर में सर्वाधिक तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स के शेयर में सर्वाधिक 6.29 प्रतिशत की तेजी देखी गई. यह तेजी रिश्वतखोरी की जांच में आपराधिक आरोपों को खारिज करने की मांग करने के लिए अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों से गौतम अदाणी के प्रतिनिधियों के मिलने की खबरों के बीच आई. अडानी समूह की अन्य सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी लाभ में रहीं।

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

दूसरी तरफ, कोटक महिंद्रा बैंक में 4.57 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निजी क्षेत्र के इस बैंक का वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 7.57 प्रतिशत गिर गया है. इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

इस बीच दक्षिण कोरिया, जापान, चीन और हांगकांग के बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे. यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार काफी तेजी के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत गिरकर 60.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 259.75 अंक बढ़कर 80,501.99 अंक पर और एनएसई निफ्टी 12.50 की मामूली बढ़त के साथ 24,346.70 अंक पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: ICC Ranking: भारत की वनडे और टी20 में बादशाहत बरकरार, टेस्ट रैंकिंग में लगा झटका, जानें भारत किस नंबर पर ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image