Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: बजट के दिन सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स...

Stock Market Today: बजट के दिन सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 5 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,482 पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई। आम बजट के दिन शनिवार को आयोजित विशेष कारोबारी सत्र में स्थानीय शेयर बाजार काफी उतार-चढ़ाव के बीच स्थिर बंद हुए. सेंसेक्स में 5.39 अंक की मामूली बढ़त रही, जबकि निफ्टी में 26.25 अंक की गिरावट आई. अमूमन शनिवार को शेयर बाजारों में कारोबार बंद रहता है लेकिन इस बार शनिवार को ही केंद्रीय बजट पेश होने के कारण शेयर बाजार कारोबार के लिए खुले थे.

Sensex और निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद

भारी उतार-चढ़ाव वाले कारोबारी सत्र में बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 5.39 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 77,505.96 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,899.05 अंक का उच्चतम और 77,006.47 अंक का न्यूनतम स्तर छुआ और इसमें कुल 892.58 अंक का उतार-चढ़ाव देखा गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 26.25 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,482.15 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी ने 23,632.45 अंक के उच्च और 23,318.30 अंक के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले चार दिनों से बाजार में तेजी थी.

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में से जोमैटो में सात प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। मारुति, आईटीसी होटल, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयर भी लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

दूसरी तरफ पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

एशियाई और यूरोपीय बाजार रहे बंद

शनिवार को छुट्टियों के कारण एशियाई बाजार बंद हैं. यूरोपीय बाजार भी बंद रहे. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,188.99 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत गिरकर 76.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular