Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Close : शेयर मार्केट में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला थमा,सेंसेक्स...

Stock Market Close : शेयर मार्केट में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला थमा,सेंसेक्स 739 अंक फिसला,जानें किन शेयर में रहा फायदा

मुंबई, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और घरेलू स्तर पर चार दिनों की रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली का जोर रहने से शुक्रवार को मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 739 अंक नीचे आ गया और निफ्टी भी नुकसान में रहा.कारोबारियों ने कहा कि दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई गिरावट ने भी बाजार को नीचे लाने का काम किया.

Sensex 739 अंक फिसला

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 738.81 अंक यानी 0.91 प्रतिशत टूटकर 81,000 अंक से नीचे 80,604.65 पर बंद हुआ.हालांकि शुरुआती कारोबार में यह 81,587.76 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था लेकिन मुनाफावसूली के दबाव में यह टूट गया.कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 844.36 अंक गिरकर 80,499.10 पर आ गया था.सेंसेक्स ने गुरुवार को पहली बार 81,000 अंक का आंकड़ा छुआ था.

Nifty भी गिरावट के साथ बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 269.95 अंक यानी 1.09 प्रतिशत गिरकर 24,530.90 पर बंद हुआ.यह शुरुआती दौर में 24,854.80 के अपने नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में यह कमजोर पड़ गया.कारोबार के दौरान एक समय यह 292.7 अंक गिरकर 24,508.15 पर आ गया था.

इन शेयरों में रहा नुकसान

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई,जबकि JSW स्टील का शेयर भी लगभग 5 प्रतिशत टूट गया. टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज अन्य प्रमुख पिछड़े हुए शेयर रहे.

इन शेयरों में रही बढ़त

दूसरी तरफ दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के सकारात्मक नतीजों से इसके शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.आईटीसी, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए.

एशिया के बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी,जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट पर रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ.

यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट का रुख रहा था.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 5,483.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी.सेंसेक्स गुरुवार को 626.91 अंक उछलकर 81,343.46 के नए उच्च स्तर और निफ्टी 187.85 अंक चढ़कर 24,800.85 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image