Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentKunal Kamra Row: कुणाल कामरा को सता रहा गिरफ्तारी का डर, अग्रिम...

Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा को सता रहा गिरफ्तारी का डर, अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का किया रुख

Kunal Kamra Row: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम के निवासी हैं और मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अपने एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अपमान करने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले में अग्रिम जमानत की मांग की है. कामरा ने कहा है कि वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले का रहने वाला है और उसे मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की आशंका है.

कैसे उपजा पूरा विवाद ?

विवाद खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के हालिया शो से उपजा है, जहां उन्होंने एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था. जिसे बाद से ही विवाद खड़ा हो गया. इससे शिवसेना समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रविवार रात क्लब तथा होटल में तोड़फोड़ की थी.

मुंबई पुलिस 2 बार जारी कर चुकी समन

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मुंबई पुलिस 36 वर्षीय कामरा को दो बार इस मामले में तलब कर चुकी है. जिसमें उन्हें 31 मार्च से पहले पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है.

इस खबर को भी पढ़ें: SRH vs LSG:’निकोलस पूरन के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है,’ बोले ऑलराउंडर मिचेल मार्श, प्रिंस यादव की तारीफ में कही ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular