Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsSrinagar Encounter: दाचीगाम वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच...

Srinagar Encounter: दाचीगाम वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, दोनों ओर से हो रही गोलीबारी

श्रीनगर, श्रीनगर के दाचीगाम वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. इलाके सेना का सर्च अभियान भी जारी है. इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

खुफिया सूचना के आधार पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया है. दाचीगाम, शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है. यह लगभग 141 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है.

दोनों ओर से हो रही गोलीबारी

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों से आमना-सामना तब हुआ जब उन्होंने सुरक्षा बलों के तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image