Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsNEET UG 2025: नीट पेपर दिलाने का झांसा देकर 40 लाख की...

NEET UG 2025: नीट पेपर दिलाने का झांसा देकर 40 लाख की ठगी की कोशिश, SOG ने तीन को किया गिरफ्तार

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा से पहले राजस्थान SOG ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो एक NEET अभ्यर्थी को पेपर दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी की कोशिश कर रहे थे।

NEET UG 2025: राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है जो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के एक अभ्यर्थी को कथित तौर पर पेपर उपलब्ध कराने का झांसा दे रहे थे. अधिकारियों के अनुसार इन लोगों ने अभ्यर्थी से 40 लाख रुपये ठगने की कोशिश की.

पेपर उपलब्ध कराने के लिए मांगे थे 40 लाख रुपए

एसओजी के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बलवान (27), मुकेश मीणा (40) और हरदास (38) ने नीट के एक अभ्यर्थी के परिवार से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के बदले 40 लाख रुपये मांगे थे. देशभर में नीट के लिए परीक्षा रविवार को हो रही है.

SOG ने 3 को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि आरोपी शुक्रवार को छात्र और परिवार के सदस्यों को हरियाणा के गुरुग्राम ले गए और 40 लाख रुपए मांगे, जब इन्होंने पेपर दिखाने से इनकार कर दिया तो परिवार ने एसओजी से संपर्क किया जिसके बाद एक टीम वहां पहुंची और शनिवार रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Raid 2 Box Office Collection: ‘रेड 2’ ने 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular