Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest Newsविश्व कप के बीच जर्मन टीम के शिविर में निकला जहरीला सांप,...

विश्व कप के बीच जर्मन टीम के शिविर में निकला जहरीला सांप, कप्तान किमिच ने जताई खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

फीफा विश्व कप के दौरान जर्मनी की टीम को मैदान के बाहर भी नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरी कैरोलिना स्थित बेस कैंप के पास जहरीले कॉपरहेड सांप दिखने से खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई है। कप्तान जोशुआ किमिच ने कहा कि अब हर कदम बेहद सावधानी से रखना पड़ रहा है।

FIFA World Cup 2026 : न्यूयार्क। फीफा विश्व कप के दौरान जर्मनी की टीम सिर्फ मैदान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों और रणनीतियों को लेकर ही चिंतित नहीं है, बल्कि उसे अब जहरीले सांपों से भी सतर्क रहना पड़ रहा है। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में स्थित जर्मन टीम के बेस कैंप के आसपास घास में जहरीले सांप दिखाई देने के बाद खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई है।

कप्तान जोशुआ ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

जर्मनी के कप्तान जोशुआ किमिच ने इस असामान्य समस्या का जिक्र करते हुए बताया कि टीम को हाल ही में एक सांप दिखाई दिया, जिसके बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि वह जहरीला था। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सांप ‘कॉपरहेड’ प्रजाति का था, जो उत्तरी कैरोलिना क्षेत्र में पाया जाता है और इसके काटने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है।

किमिच ने कहा कि जर्मनी में खिलाड़ियों का ध्यान आमतौर पर रणनीति, चोटों और अगले प्रतिद्वंद्वी पर केंद्रित रहता है, लेकिन अमेरिका में स्थिति कुछ अलग है। यहां खिलाड़ियों को मैदान और शिविर के आसपास हर कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ रहा है, क्योंकि घास में क्या छिपा हो सकता है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, हम यहां दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए हैं, लेकिन अब हर कदम रखने से पहले यह भी सोचना पड़ता है कि कहीं आसपास कोई खतरनाक जीव तो नहीं है। जर्मनी में इस तरह के जहरीले जानवर आमतौर पर नहीं मिलते।

रिपोर्ट के मुताबिक, केवल जर्मनी ही नहीं बल्कि स्विट्जरलैंड और नॉर्वे की टीमों ने भी इसी तरह की शिकायतें की हैं। स्विस टीम ने तो सैन डिएगो में अपने शिविर के बाहरी हिस्से को मजाकिया अंदाज में ‘स्नेक एरिया’ नाम दे दिया है। विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जहां टीमें मैदान पर सफलता के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं खिलाड़ियों के सामने अब प्राकृतिक खतरों से बचने की अतिरिक्त चुनौती भी खड़ी हो गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image