Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsJaipur Free Cycle Distribution: स्कूल जाने की राह हुई आसान, चेहरों पर...

Jaipur Free Cycle Distribution: स्कूल जाने की राह हुई आसान, चेहरों पर आई मुस्कान: जयपुर की बेटियों को बड़ी सौगात

जयपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शिक्षा विभाग राजस्थान की महत्वाकांक्षी अभिनव योजना के तहत कक्षा 9 की 60 छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और उनके विद्यालय आने जाने की राह अब और आसान हो गई है।

Jaipur News: जयपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शिक्षा विभाग राजस्थान की महत्वाकांक्षी अभिनव योजना के तहत कक्षा 9 की 60 छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और उनके विद्यालय आने जाने की राह अब और आसान हो गई है।

अभिनव योजना के तहत मिला लाभ

यह कार्यक्रम विद्याधर नगर क्षेत्र में आयोजित किया गया, जो उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक दिया कुमारी का विधानसभा क्षेत्र है। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संतोष वर्मा, निर्वतमान पार्षद दिनेश कांवट, हरि ओम जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गोयल, प्रधानाचार्य करुण चौधरी और प्रभारी रोहित परेवा मौजूद रहे।

बालिकाओं को प्रोत्साहित करने की पहल

निर्वतमान पार्षद दिनेश कांवट और समाजसेवी पंकज गोयल ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। शिक्षा विभाग की अभिनव योजना के तहत छात्राओं को साइकिल देकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि दूरी या साधनों की कमी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।

उज्जवल भविष्य की कामना

कार्यक्रम के दौरान विद्याधर नगर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular