Monday, May 25, 2026
HomeLatest Newsनींद ने ली 5 लोगों की जान, जानें पूरा मामला...

नींद ने ली 5 लोगों की जान, जानें पूरा मामला…

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक के नींद की झपकी लेने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा पंजाब के राजनपुर जिले के फजिलपुल इलाके में हुआ। बस श्रद्धालुओं को सखी सरवर से जैकोबाबाद वापस ला रही थी। इस दौरान चालक को नींद आने की वजह बस पलट गई।

सूचना मिलते ही बचाव दल जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को राजनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य लोगों को फजिलपुर के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हुई है। बचाव सेवाओं के जिला प्रभारी डॉ. असलम ने कहा कि नींद आने पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular