Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather : प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, उदयपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर...

Rajasthan Weather : प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, उदयपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर में कई जगह मूसलाधार बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जयपुर, मॉनसून के एक बार फिर जोर पकड़ने से राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और बीते 24 घंटे में उदयपुर, भीलवाड़ा व बाड़मेर जिले में कई जगह अति भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में आगामी 3-4 दिन मॉनसून सक्रिय रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंजे अलर्ट

मौसम विभाग ने आज जोधपुर,सिरोही, जालोर,अलवर और धौलपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. और कहा है कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन (आकाशीय बिजली गिरना साथ / मध्यम से तेज वर्षा दौर होने की तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा की प्रबल संभावना है.

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम ने जयपुर, दौसा, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, झुंझुनू, चूरू, सीकर, बीकानेर, नागौर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां, कोटा, झालावाड़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. और कहा है कि इन जिलों में कहीं-कही मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

प्रदेश में यहां भारी और अतिभारी बारिश दर्ज

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को सुबह 8.30 बजे तक, बीते 24 घंटों में राज्य में अधिकतर स्थानों पर बादलों की गरज के साथ वर्षा हुई. इस दौरान जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, जोधपुर, जालौर व पाली जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा और उदयपुर, भीलवाड़ा एवं बाड़मेर जिले में कहीं कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है.

उदयपुर के ऋषभदेव में हुई सर्वाधिक बारिश

सबसे अधिक 167 मिलीमीटर बारिश ऋषभदेव, उदयपुर में दर्ज की गई.इसके अलावा बाड़मेर के गुढ़ा मालानी में 147 मिलीमीटर व भीलवाड़ा के कोटड़ी में 119 मिमी मेह बरसा जो अति भारी श्रेणी की बारिश है। इसी तरह इस दौरान बूंदी के नैनवां में 93 मिमी, बांसवाड़ा में 86 मिमी., बाड़मेर के नोखड़ा में 84 मिमी., जयपुर के बस्सी में 84 मिमी., दौसा के लावण में 80 मिमी., जालोर के सांचौर में 80 मिमी., कोटा के पीपल्दा में 75 मिमी., बारां के मांगरोल में 77 मिमी. व चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 73 मिमी. बारिश दर्ज की गई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular