Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsHaryana : बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने की राहुल गांधी से...

Haryana : बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हरियाणा के चुनावी दंगल में उतरने के लगाए जा रहे कयास

नई दिल्ली, हरियाणा के चुनावी दंगल में हाथ आजमाने की अटकलों के बीच पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने बुधवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. पूनिया और फोगाट को विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतारे जाने को लेकर कांग्रेस ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है.हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने मंगलवार को कहा था कि गुरुवार तक इस पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फोगाट और पूनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की. बता दें कि पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे.

हरियाणा में 66 सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम तय

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार तक 90 में से 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है. हालांकि, नामों की घोषणा नहीं की गई है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों की सूची एक या दो दिन में जारी होने वाली है. हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image