Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsSI Paper Leak: पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी...

SI Paper Leak: पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी को SOG ने पकड़ा, बेटे को भी दबोचा

SI Paper Leak: पेपर लीक मामले में SOG ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार यादव और उस के बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है.

गहलोत के PSO नहीं हैं राजकुमार यादव

जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव इस समय जयपुर पुलिस लाइन में थे मिली सुरक्षा में थे और पूर्व सीएम अशोक गहलोत को दी गई सुरक्षा में हैं. हालांकि वे अशोक गहलोत के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) नहीं हैं. जयपुर पुलिस लाइन की तरफ से पूर्व सीएम को 2 सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए गए थे, जिनमें से एक राजकुमार यादव थे. SOG इस गिरफ्तारी को पेपर लीक गैंग से जुड़े नेटवर्क की एक अहम कड़ी मान रही है. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

अब तक जांच में पता चला है कि राजकुमार यादव ने बेटे भरत के लिए सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था. भरत यादव ने भर्ती एग्जाम तो पास कर लिया. लेकिन वह फिजिकल एग्जाम में फेल हो गया.

50 से ज्यादा लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

SI भर्ती पेपर लीक 2021 मामले में अब तक 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 44 प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर, पूर्व राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सदस्य रामूराम रायका और बाबूलाल कटारा और 30 दस्तावेज लीक गिरोह के सदस्य शामिल हैं. हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने 26 आरोपियों को जमानत दे दी, जिससे SOG की जांच पर सवाल उठे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Wall Collapse: दिल्ली के जैतपुर में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image