Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsIND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए...

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को भारत ए टीम की कमान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

IND A vs AUS A ODI Series: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 30 सितंबर से कानपुर में शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम का ऐलान हो गया है। श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है।

IND A vs AUS A ODI Series: श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर में 30 सितंबर से होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ए का कप्तान बनाया गया है जिससे 50 ओवरों की सीनियर टीम में उन्हें कमान सौंपे जाने की संभावना बन रही है हालांकि वह अगले 6 महीने लाल गेंद के क्रिकेट से दूर रहेंगे. अय्यर ने हाल ही में BCCI चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर को बताया है कि वह कमर की तकलीफ के कारण लाल गेंद का क्रिकेट नहीं खेल सकते.

हर्षित राणा और अर्शदीप भी टीम से जुड़ेंगे

भारत ए टीम में स्पिनर रवि बिश्नोई, विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, हरफनमौला रियान पराग और आयुष बडोनी शामिल हैं. भारतीय टीम के साथ UAE में एशिया कप खेल रहे हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह दूसरे (3 अक्टूबर) और तीसरे मैच (5 अक्टूर) के लिए भारत ए टीम से जुड़ेंगे. रजत पाटीदार को विदर्भ के खिलाफ नागपुर में 1 अक्टूबर से होने वाले ईरानी कप मैच के लिए शेष भारत का कप्तान बनाया गया है.

पीठ में ऐंठन और जकड़न से जूझ रहे श्रेयस अय्यर

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, ‘श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई को लाल गेंद वाले क्रिकेट से 6 महीने का ब्रेक लेने के अपने फैसले की जानकारी दी है. ब्रिटेन में पीठ की सर्जरी कराने और अच्छी तरह से ठीक होने के बाद हाल ही में लंबे प्रारूप में खेलते समय उन्हें बार-बार पीठ में ऐंठन और जकड़न का अनुभव हुआ है. उन्होंने कहा, वह इस समय का उपयोग अपनी सहनशक्ति, शरीर की लचीलापन और अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए करना चाहते हैं. उनके इस निर्णय के कारण, ईरानी कप के लिए उनके चयन पर विचार नहीं किया गया.’

पहले वनडे के लिये भारत ए टीम :

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधू, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल, प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह

दूसरे और तीसरे वनडे के लिये भारत ए टीम :

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधू, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह

शेष भारत टीम (ईरानी कप) :

रजत पाटीदार (कप्तान ), अभिमन्यु ईश्वरन , आर्यन जुयाल, रूतुराज गायकवाड़, यश ढुल, शेख रशीद, ईशान किशन, तनुष कोटियान, मानव सुतार, गुरनूर बरार, खलील अहमद, आकाश दीप, अंशुल कम्बोज, सारांश जैन ।

ये भी पढ़ें: ‘UN में मेरे खिलाफ हुई तिहरी साजिश’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की जांच की मांग, इन 3 घटनाओं का किया जिक्र

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image