Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsSheikh Hasina : बांग्लादेश कोर्ट ने शेख हसीना को सुनाई फांसी की...

Sheikh Hasina : बांग्लादेश कोर्ट ने शेख हसीना को सुनाई फांसी की सजा, निहत्थे नागरिकों पर गोली चलाने आदेश देने का दोषी माना

Sheikh Hasina News : ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने सोमवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दो गंभीर मामलों में मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने हसीना को जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं की साजिश रचने, उकसाने और हत्या का आदेश देने का दोषी माना। ट्रिब्यूनल ने उन्हें जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं का मास्टरमाइंड कहा। ट्रिब्यूनल ने दूसरे आरोपी पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान को भी 12 लोगों की हत्या का दोषी माना और फांसी की सजा सुनाई।

वहीं, तीसरे आरोपी पूर्व आईजीपी अब्दुल्ला अल-ममून को 5 साल के जेल की सजा सुनाई। ममून हिरासत में हैं और सरकारी गवाह बन चुके हैं। कोर्ट ने हसीना और असदुज्जमान कमाल की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। सजा की घोषणा होते ही कोर्ट रूम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाई। शेख हसीना के अलावा पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमान ने 5 अगस्त 2024 को तख्तापलट के बाद देश छोड़ दिया था। दोनों नेता पिछले 15 महीने से भारत में रह रहे हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular