Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update : तेजी के साथ खुला शेयर बाजार ,Sensex 206...

Share Market Update : तेजी के साथ खुला शेयर बाजार ,Sensex 206 अंक चढ़ा, Nifty 24,373 के स्तर पर,जानें किन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी

मुंबई, घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 205.99 अंक चढ़कर 80,166.37 पर पहुंच गया.एनएसई निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 24,373.55 अंक पर रहा.

इन शेयर में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

इन शेयर में रहा नुकसान

हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे.

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 60.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image