Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update : हरे निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty...

Share Market Update : हरे निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty में बढ़त, जानें शेयर मार्केट का ताजा हाल ?

मुंबई, घरेलू बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 41.65 अंक चढ़कर 74,262.71 अंक पर पहुंच गया.एनएसई निफ्टी 20.1 अंक की बढ़त के साथ 22,617.90 अंक पर रहा.शुरुआती सौदों के बाद बीएसई 225.06 अंक बढ़कर 74,456.44 पर और निफ्टी 77.50 अंक चढ़कर 22,675.30 अंक पर कारोबार कर रहा था.

इन शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

इन शेयर में रहा नुकसान

पावर ग्रिड, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों का कैसा रहा हाल ?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे.

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.57 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 686.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular