Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Close : सपाट बंद हुआ शेयर बाजार,Sensex में 36 अंक...

Share Market Close : सपाट बंद हुआ शेयर बाजार,Sensex में 36 अंक की गिरावट,Nifty 24,300 के करीब,जानें मार्केट का ताजा अपडेट

मुंबई, हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को मामूली 36.22 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी लगभग स्थिर बंद हुआ.एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई.

Sensex और Nifty गिरावट के साथ बंद

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत कमजोर रही.अंत में यह 36.22 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79,960.38 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 264.77 अंक तक नीचे चला गया था.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 3.30 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र गिरावट के साथ 24,320.55 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे.

ये शेयर रहे लाभ में

दूसरी तरफ आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

यूरोपीय बाजारों का हाल

यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार सकारात्मक दायरे में रहा.अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाभ में रहे थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.70 डॉलर प्रति बैरल रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,241.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में एनएसई निफ्टी शुक्रवार को 21.70 अंक की बढ़त के साथ नये शिखर 24,323.85 अंक पर बंद हुआ था. हालांकि, सेंसेक्स 53.07 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,996.60 अंक पर बंद हुआ था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image