Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentDeva Release Date : फिल्म 'देवा' की रिलीज डेट आई सामने,शाहिद कपूर...

Deva Release Date : फिल्म ‘देवा’ की रिलीज डेट आई सामने,शाहिद कपूर की मूवी इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

मुंबई,बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘देवा’ 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी. इस फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियो के सहयोग से सिद्धार्थ रॉय कपूर की ‘रॉय कपूर फिल्म्स’ द्वारा किया गया है.फिल्म में पूजा हेगड़े ने भी काम किया है.

सोशल मीडिया पर शेयर की रिलीज डेट

स्टूडियो ने सोशल माडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया ‘‘देवा के रोमांच का आनंद उठाएं.एक्शन, रोमांच और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी! ’’

शाहिद कपूर निभा रहे पुलिस ऑफिसर की भूमिका

‘देवा’ का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है. एंड्रयूज ने ”सैल्यूट” और ”कायमकुलम कोचुन्नी” जैसी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी निर्देशित किया है.फिल्म में कपूर एक तेजतर्रार और लीक से हट कर काम करने वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में हैं.”देवा” में अभिनेता पावेल गुलाटी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image