Monday, November 2, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentShah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को धमकी देने के मामले...

Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस का एक्शन, रायपुर से आरोपी फैजान को किया गिरफ्तार

रायपुर, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पिछले सप्ताह जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया. रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आज सुबह रायपुर पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल से संबंधित अपनी जांच के तहत यहां पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र से फैजान खान को गिरफ्तार किया है.

फैजान के नाम से रजिस्टर्ड फोन नंबर से मिली थी धमकी

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम से पंजीकृत फोन नंबर से किया गया था. मुंबई पुलिस ने 7 नवंबर को मामले की जांच के दौरान रायपुर का दौरा किया था और फैजान खान को पूछताछ के लिए बुलाया था.

मुंबई पुलिस करेगी ट्रांजिट रिमांड की मांग

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान फैजान ने पुलिस को बताया था कि उसका फोन खो गया था और उसने इस संबंध में 2 नवंबर को यहां खमारडीह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. मुंबई पुलिस फैजान को रायपुर की एक अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image